किसान विरोधी कानूनों की जलाई होली

जागरण संवाददाता भिवानी अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:33 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:12 AM (IST)
किसान विरोधी कानूनों की जलाई होली
किसान विरोधी कानूनों की जलाई होली

जागरण संवाददाता, भिवानी : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों की होली जलाई। जिला और तहसील मुख्यालयों पर यह सब किया गया। गांव नौरंगाबाद में सुखदेव सिंह, जयबीर सिंह, नरेंद्र सिंह व संजीत सिंह के नेतृत्व में गांव बामला में करतार ग्रेवाल, ओम, जयप्रकाश परमार, बलबीर, गांव मित्ताथल में छाजूराम, मनफूल सिंह, राजेंद्र, बलजीत सिंह की अगुवाई में, गांव धनाना में राजेश शर्मा, मेघ सिंह, कृष्ण फौजी, वेद प्रकाश, राम कुमार, सज्जन कुमार के नेतृत्व में किसानों ने रोष प्रकट कर इन कानूनों की प्रतियां जलाई। गांव कोंट में रामफल देशवाल, का. औमप्रकाश और सरविन कुमार, सुमित कुमार के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। बिहार में यह व्यवस्था पहले से ही है। वहां का किसान बर्बाद होकर हरियाणा में मजदूरी के लिए आ रहा है और अब स्टोरियों द्वारा गुजरात व राजस्थान से बाजारा लाकर हरियाणा में स्टोक किया जा रहा है ताकि ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। हरियाणा, पंजाब में पूरे देश से भाव अच्छे हैं इसलिए यहां मजदूरी भी ज्यादा है। फिर हरियाणा का किसान अपनी फसल बेचने के लिए कहां जाएगा। सरकार किसानों को बड़ी-बड़ी कम्पनियों के हवाले कर रही है। कम्पनियां जमाखोरी कर कालाबाजारी बढ़ाएगी। जब किसान की फसल आएगी तो सस्ते दामों पर खरीदेंगे और गोदामों में जमाकर कई गुणा महंगे दामों में बेचेंगे। इससे हरियाणा का किसान बर्बाद हो जाएगा और उसकी हालत ओर खराब हो जाएगी। जिला प्रधान करतार ग्रेवाल ने कहा कि 22 सितम्बर को तोशाम में जिला की बैठक कर 25 सितम्बर के भारत बंद में जिला भिवानी के किसानों की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी