ऐतिहासिक भारत बंद आम जनता के सहयोग से हुआ सफल, सरकार को दिखाया आइना : सोमबीर सांगवान

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को अभूतपूर्व सफल बनाने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM (IST)
ऐतिहासिक भारत बंद आम जनता के सहयोग से हुआ सफल, सरकार को दिखाया आइना : सोमबीर सांगवान
ऐतिहासिक भारत बंद आम जनता के सहयोग से हुआ सफल, सरकार को दिखाया आइना : सोमबीर सांगवान

जागरण संवाददाता, भिवानी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान खाप चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने शहरवासियों के साथ आमजन ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों के कारण ही व्यवसाय फलता फूलता है जिसे व्यापारियों और दुकानदारों ने बखूबी समझा है। उन्होंने जबरदस्त समर्थन देकर किसानों का हौसला बढ़ा सरकार पर दबाव बनाया है और आइना दिखाया है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और कर्मचारियों की एकजुटता सरकार को झुकने पर विवश कर देगी। खापों के साथ इलाके के विभिन्न संगठनों ने सरकार की आंखें खोलकर रख दी हैं। सरकार को जल्द तीन कृषि कानून रद करने के साथ एमएसपी की गारंटी देनी होगी।

धरने पर किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने शहीद भगतसिंह की 114वीं जयंती के मौके पर उन्हें एक महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक व दूरदर्शी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्तमान में उनकी विचारधारा को लेकर किसान आंदोलन आगे बढ़ रहा है और एक शोषणहीन समाज बनाने की बुनियाद रख रहा है। इसके लिए काम करना ही उनके जन्म दिन मनाने की सार्थकता होगी। कितलाना टोल पर धरने के 278वें दिन सांगवान खाप चालीस से नरसिंह सांगवान डीपीइ, फोगाट खाप से अतर सिंह समसपुर, किसान सभा से प्रताप सिंह सिंहमार, चौ. छोटूराम, बलबीर सिंह बजाड़, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, सविता रासीवास, रतनी डोहकी, कृष्णा गोरीपुर व प्रेम शर्मा कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।

इस अवसर पर मास्टर ताराचन्द चरखी, सूरजभान झोझू, आजाद सिंह फौजी, धरमेंद्र छपार, मास्टर सुरेंद्र गोरीपुर, दिलबाग ढुल, नरेन्द्र धनाना, रणधीर घिकाड़ा, ईश्वर सिंह कन्नी प्रधान, मुन्ना पंडित चरखी, जयप्रकाश प्रजापति, जयपाल खाती, रामानन्द धानक, शब्बीर हुसैन, शमशेर सांगवान, सत्यवान कालूवाला, बलजीत मानकावास, सुबेदार सतबीर सिंह, रामकिशन चरखी, नंदलाल अटेला इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी