पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों के पक्ष में अध्यादेश लाए सरकार

जागरण संवाददाता,भिवानी : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने वर्ष 2014 की पॉलिसी के तहत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 06:08 PM (IST)
पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों के पक्ष में अध्यादेश लाए सरकार
पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों के पक्ष में अध्यादेश लाए सरकार

जागरण संवाददाता,भिवानी : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने वर्ष 2014 की पॉलिसी के तहत पक्के हुए कर्मचारियों के पक्ष में अध्यादेश लाकर कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने की अपील की है। राज्य प्रधान ओमपति कादयान, महासचिव हरिनिवास व प्रेस प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सही तरीके से पैरवी न करने के कारण पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने वर्ष 2014 में बनी रेगुलराइजेशन पालिसी को रद्द कर दिया था। जिस कारण विभिन्न विभागों में 4654 कर्मचारी नियमित हुए थे और 60 हजार के करीब कच्चे कर्मियों की नौकरी प्रभावित हुई। 22 जुलाई को सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में चंडीगड़ में प्रभावित कर्मचारियों के पक्ष में सरकार द्वारा अध्यादेश लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव मनदीप ¨सह बराड़ ने संघ के नेताओं को बुलाकर कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए जल्द विधानसभा में एक्ट लाने का आश्वासन दिया था। प्रधान ओमपति ने कहा कि सरकार विधायी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों के पक्ष में जल्द अध्यादेश लाए। यदि इन कर्मचारियों की नौकरी पर कोई संकट आया तो कर्मचारी संगठन सहन नहीं करेंगे और आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी