खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा बना ओवरआल विजेता

संवाद सहयोगी बाढड़ा खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:36 PM (IST)
खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा बना ओवरआल विजेता
खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में राजकीय माडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा बना ओवरआल विजेता

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी प्राचार्य धर्मवीर सिंह फौगाट ने की तथा शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डा. मनोज कुमार व सह संयोजक संजय शास्त्री की उपस्थिति में प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बीईओ जलधीर सिंह कलकल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में गीता को व्यावहारिक रूप में अपनाना चाहिए। गीता से हमें व्यवहारिकता, कर्तव्य परायणता का संदेश मिलता है और साथ ही लोभ, मोह इत्यादि निर्गुणों को त्यागकर जीवन मे कर्म करने की प्राथमिकता की सीख मिलती है। कार्यक्रम में भाषण, संवाद, निबंध, पेंटिग व गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में पहले स्थान पर माडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा से हेमंत, दूसरे स्थान पर रीना रही। तृतीय स्थान नव चेतना बाढड़ा की छात्रा सिलोचना ने पाया। श्लोकाच्चारण में सरिता हड़ौदी प्रथम, सुदेश नांधा द्वितीय, मोहित माडल स्कूल बाढड़ा तृतीय स्थान पर रहे। संवाद में नव चेतना प्रथम, माडल स्कूल बाढड़ा द्वितीय व पिचौपा स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। पेंटिग प्रतियोगिता में अन्नू बेरला, रितू चांदवास व पवन माडल स्कूल बाढड़ा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में रामभतेरी हड़ौदी, नीतिका नव चेतना व अनुज माडल स्कूल बाढ़ड़ा से क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रवक्ता महेंद्र सिंह, संदीप, सुनील कुमार, कुलदीप शास्त्री, डा. मनोज कुमार, देवेंद्र शास्त्री, बलवान सिंह, प्रवक्ता अनिता कुमारी, प्रवक्ता रमेश कुमार, सोनू कुमार, एबीआरसी राजेश, एबीआरसी यशवंती, अशोक कुमार क्लर्क ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंच संचालन संजय शास्त्री ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सतपाल, मुखत्यार सिंह, जितेंद्र, धर्मेंद्र, विकास, नवीन इत्यादि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी