सरकार नहीं कर रही शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग में खेल एवं स्कूल सहायक के पद पर नियुक्त : दिलबाग जांगड़ा

जागरण संवाददाता भिवानी लघु सचिवालय के बाहर शिक्षक बहाली तालमेल कमेटी के बैनर तले चल र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:55 AM (IST)
सरकार नहीं कर रही शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग में खेल एवं स्कूल सहायक के पद पर नियुक्त : दिलबाग जांगड़ा
सरकार नहीं कर रही शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग में खेल एवं स्कूल सहायक के पद पर नियुक्त : दिलबाग जांगड़ा

जागरण संवाददाता, भिवानी : लघु सचिवालय के बाहर शिक्षक बहाली तालमेल कमेटी के बैनर तले चल रहे धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दिए आश्वासन का समय भी समाप्त हो चुका है। सरकार शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग में खेल एवं स्कूल सहायक के पद पर नियुक्त नहीं कर रही है। इस दौरान धरने पर उपस्थित सभी शारीरिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। मदन लाल सरोहा, विनोद सांगा, दिलबाग जांगड़ा, सुरेंद्र सिंह, मा. धर्मबीर बारवास विजेंद्र बड़ाला ने संयुक्त रूप से कहा सर्दी के मौसम में सभी महिला शारीरिक शिक्षक दूर दराज के क्षेत्रों से धरने पर अपने परिवार के साथ आती हैं। ऐसे में सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षकों की बहाली पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं उनकी कथनी व करनी में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। जिसके चलते सभी शारीरिक शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि जब तक उनको बहाल नहीं किया जाता तब उनका आंदोलन चलता रहेगा। अब वे एक निर्णायक लड़ाई के मोड़ पर खड़े हो चुके हैं। अगर उनको अपना हक नहीं मिला तो वे सभी कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर आक्रामक लड़ाई लड़ने पर बाध्य होंगे। शनिवार के क्रमिक अनशन की अध्यक्षता नीतू रानी ने की तथा कर्मजीत दुर्जनपुर, मदनलाल सरोहा, अनिल को पदाधिकारियों ने माला पहनाकर बैठाया। इस अवसर पर अशोक कुमार, क्रांति, भूप सिंह, रघुबीर बडदू, कृष्णा देवी, प्रवीण कुमारी, मुकेश कुमारी, मीनू देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, बिजेंद्र चौहान, विरेंद्र मान, उदयभान, मदन लाल सरोहा, विनोद सांगा, राजेश कुमार कितलाना, बलजीत तालू, विनोद वैद्य, सुनील जांगड़ा, कृष्ण कुमार, कृष्ण बोहल, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी