सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है : किरण

तोशाम विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि सरकार किसा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 08:40 AM (IST)
सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है : किरण
सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है : किरण

जागरण संवाददाता, भिवानी : तोशाम विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है। किसानों के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं। पहले तीन कृषि कानून और अब किसानों भूमि अधिग्रहण विधेयक। यह दोनों किसानों को बर्बाद करने के लिए हैं। सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक के माध्यम से किसी की भूमि ले लेगी। वहीं प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर में सभी राज्यों में अव्वल पर है। वह शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

किरण चौधरी ने कहा कि सरकार तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है। बर्बारता से वह उनकी आवाज को दबाना चाहती है। करनाल में हुए लाठीचार्ज में एक अधिकारी का सिर फोड़ने की बात बोलना अन्याय है। उनको बर्खास्त कर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक लाने से किसान व जिन लोगों की जमीन है उनको नुकसान होगा। सरकार रातोंरात भी जमीन ले लेगी। उन्होंने कहा कि मेघालय के राज्यपाल को किसानों के हक में बोलने पर उन्होंने फोन कर बधाई भी दी। पंजाब में किसानों के लाठीचार्ज के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गैस के दाम 865 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। यह आम आदमी जेब पर बोझ है। सरकार को इनको वापस लेना चाहिए। कांग्रेस संगठन के विस्तार पर किरण ने कहा कि संगठन का विस्तार जल्द होगा। जिले में उनका संगठन काफी बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

जिले में पानी की समस्या पर किरण ने बोला कि पहले 16 दिन नहर आती थी और 24 दिन बंद रहती थी। लेकिन अब आठ दिन पानी आता है और 32 दिन नहर बंद रहती है। इससे जलसंकट गहराया हुआ है। सरकार इस मुद्दे पर पर्दा डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनकी तरफ से सभी मुद्दों को उठाया गया था।

chat bot
आपका साथी