चौ. बंसीलाल पार्क बदहाली का शिकार : नागर

जागरण संवाददाता भिवानी एक तरफ तो उपायुक्त जिले को हरा भरा बनाने के लिए जंगल प्रोजेक्ट के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:16 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:16 AM (IST)
चौ. बंसीलाल पार्क बदहाली का शिकार : नागर
चौ. बंसीलाल पार्क बदहाली का शिकार : नागर

जागरण संवाददाता, भिवानी : एक तरफ तो उपायुक्त जिले को हरा भरा बनाने के लिए जंगल प्रोजेक्ट के तहत पौधा रोपण अभियान चला रहे हैं और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से बनाया गया चौ. बंसीलाल पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार हो रहा है। पार्क में हर रोज घूमने वाले वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी के सदस्य धर्मबीर नागर, रामकुमार प्रजापति, मोहन लाल नागर, करतार सिंह सोलंकी, मदन लाल डाबला, पूर्णचंद प्रजापति, जगदीशचंद्र, रणसिंह सिगड़, टेकचंद सोनी आदि ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व पार्क में कुत्तों को घूमाने लाते हैं। रोकने पर उनके साथ अभद्रता का व्यवहार करते हैं और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक विचार एक सोच मंच के सदस्यों द्वारा लगावाए गए कुछ पौधों को भी उखाड़ दिया था, जिसके बारे में उपायुक्त को इसकी शिकायतभी दी गई थी। उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने पार्क की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी