ढाणी फौगाट में फायरिग कर दी थी जान से मारने की धमकी, एक आरोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी जिला पुलिस की सीआइए स्टाफ टीम ने गांव ढाणी फौगाट में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:40 PM (IST)
ढाणी फौगाट में फायरिग कर दी थी जान से मारने की धमकी, एक आरोपित को किया गिरफ्तार
ढाणी फौगाट में फायरिग कर दी थी जान से मारने की धमकी, एक आरोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिला पुलिस की सीआइए स्टाफ टीम ने गांव ढाणी फौगाट में फायरिग करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को आरोपित के पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। आरोपित पर विभिन्न जिलों के थानों में नौ मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं पुलिस को दो आरोपितों की तलाश है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव ढाणी फौगाट निवासी रणधीर ने दादरी सदर थाने में शिकायत दी थी कि 15 अगस्त की रात को गांव ढाणी फौगाट निवासी एक युवक दो-तीन अन्य युवकों के साथ उनकी गली में आया तथा उसके पौत्र आकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्तौल से फायरिग भी की थी। लेकिन वह बच गया। रणधीर के अनुसार बाद में भी उक्त युवकों द्वारा गली में फायरिग की गई। शिकायत के आधार पर दादरी सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दादरी जिला पुलिस की सीआइए स्टाफ टीम ने वीरवार को गांव ढाणी फौगाट नहर पुल के समीप से एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपित की पहचान गांव ढाणी फौगाट निवासी रोहित उर्फ डोन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपित रोहित ने अपने साथी गांव भागवी निवासी विजयपाल व बिट्टू के साथ मिलकर 15 अगस्त की रात को ढाणी फौगाट में फायरिग करने की वारदात को कबूल किया है। आरोपित रोहित ने बताया कि काफी समय पहले उसका व आकाश का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायर किया था। पुलिस को आरोपित रोहित के पास से वारदात में प्रयोग की गई एक देशी पिस्तौल व एक खोल भी बरामद हुआ है। आरोपित पर पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए गांव ढाणी फौगाट निवासी आरोपित रोहित पर दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, हिसार, गुरूग्राम जिलों के थानों में पहले भी नौ मामले दर्ज हैं। जिसमें शस्त्र अधिनियम, पोक्सो एक्ट इत्यादि के तहत मामले भी दर्ज हैं। गहनता से जांच कर रही पुलिस

पुलिस द्वारा मामले में गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा गांव भागवी निवासी आरोपित विजयपाल व बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी