किसान घरों पर 6 मार्च को लहराएंगे काले झंडे, काली पट्टी बांध कर जताएंगे रोष

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में औ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:11 AM (IST)
किसान घरों पर 6 मार्च को लहराएंगे काले झंडे, काली पट्टी बांध कर जताएंगे रोष
किसान घरों पर 6 मार्च को लहराएंगे काले झंडे, काली पट्टी बांध कर जताएंगे रोष

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में और तीन कृषि कानूनों विरोध करने के लिए छह मार्च को हर घर और कार्यालय पर काले झंडे लगाए जाएंगे। धरना दे रहे किसान, मजदूर काली पट्टी बांधेंगे। यह घोषणा किसान नेताओं ने बुधवार को कितलाना टोल पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि छह मार्च को दिल्ली बार्डर पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन हो जाएंगे। इस दिन दिल्ली व दिल्ली बार्डर्स के विभिन्न धरना स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस वे पर सुबह 11 से 4 बजे तक 5 घंटे धरना देकर टोल फ्री कराया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। देश भर के सभी धरने 8 मार्च को महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च को निजीकरण विरोधी दिवस मनाया जाएगा और उनके साथ मिलकर सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

धरने के 69वें दिन नरसिंह डीपीइ, बिजेंद्र बेरला, गंगाराम श्योराण, संत रविनाथ, मंगल सुई, दिलबाग ग्रेवाल, सुभाष यादव, दया पैंतावास, मीर सिंह निमड़ीवाली, रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने वाले है। वहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भारतीय जनता पार्टी की किसान, गरीब विरोधी नीतियों का प्रचार करेंगे। आज भी टोल फ्री रहा।

कितलाना टोल पर धरने का संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सूरजभान सांगवान, सुखदेव पालवास, राजू मान, संजय पूर्व सरपंच, मा. टेकराम, कृष्णा सांगवान, रतनी देवी, बीरमति डोहकी, राजेश झोझू, जमात अली, शमशेर सांगवान, प्रो. राजेंद्र डोहकी, प्रो. जगमिद्र, सरदारा राम, प्रेम सिंह, परमजीत फतेहगढ़, सत्यवान कालुवाला, नंदराम फोरमैन भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी