किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज मनाएंगे काला दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:20 PM (IST)
किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज मनाएंगे काला दिवस
किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज मनाएंगे काला दिवस

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को जिले में काला दिवस मनाया जाएगा। यह बात सर्वजातीय श्योराण खाप पच्चीस के प्रधान और कितलाना टोल अध्यक्ष मंडल के सदस्य बिजेंद्र श्योराण ने शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि किसानों के हाथ मजबूत करने और केंद्र सरकार को चेताने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने काला दिवस मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बाढड़ा में क्रांतिकारी चौक पर काले झंडों के साथ सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि काले दिवस के मौके पर कितलाना टोल के साथ जिले के हर गांव में काले झंडे फहराए जाएंगे और धरने पर काली पट्टी बांधकर तीन कृषि कानूनों की खिलाफत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़ किसानों से बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर अपनी वाजिब लड़ाई लड़ रहे हैं और अब जीतकर ही घर वापसी करेंगे। सर्वजातीय फौगाट खाप उन्नीस के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि दादरी में काला दिवस मनाने के लिए सुबह 10 बजे रोजगार्डन में इलाके की सभी खाप, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी संगठन एकत्रित होंगे और उसके बाद शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर काले झंडे फहराकर प्रदर्शन होगा।

किसान नेता गंगाराम श्योराण, भाकियू के जिला प्रधान राकेश आर्य, कामरेड ओमप्रकाश और युवा कल्याण संगठन के संयोजक कमल प्रधान ने कहा कि किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए भिवानी शहर में काला दिवस मनाया जाएगा और चौराहों पर काले झंडे फहराए जाएंगे।

71वें दिन भी धरना रहा जारी

कितलाना टोल पर धरने के 71वें दिन रणधीर कुंगड़, मा. ओमप्रकाश, चंद्र हड़ौदी, पूर्व सरपंच निर्मला देवी, सुभाष यादव, राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर कप्तान रणधीर सिंह चहल, सूबेदार आजाद सिंह, राजू मान, धर्मेंद्र छपार, जसबीर पेटवाड़, मीना, कमला, गुड्डी, मूर्ति, नत्थूराम फौगाट, वजीर, रघुबीर खटक, वेदपाल, सुरेश डोहकी, जोगेंद्र चरखी, मीर सिंह, देशराम भांडवा, बिजेंद्र झोझू, कप्तान जयपाल, पूर्व सरपंच अतर सिंह बलाली, रतन सिंह बोहरा, प्रेम सिंह, शमशेर सांगवान, सूबेदार सत्यवीर, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी