कितलाना टोल पर किसानों की ऑक्सी मीटर से जांच हुई

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:00 AM (IST)
कितलाना टोल पर किसानों की ऑक्सी मीटर से जांच हुई
कितलाना टोल पर किसानों की ऑक्सी मीटर से जांच हुई

जागरण संवाददाता, भिवानी

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर युवा कल्याण संगठन ने कितलाना सहित अन्य टोल पर धरने पर बैठे किसानों के स्वास्थ्य की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान ऑक्सी मीटर के द्वारा किसानों की कोरोना की जांच की गई। इसके साथ ही किसानों की थर्मल स्क्रीनिग करते हुए उन्हें मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए गए।

संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के स्वास्थ्य जांच का अभियान चलाया गया हैं। वे प्रतिदिन कितलाना टोल सहित स्थानों पर धरने पर बैठे किसानों की ऑक्सीमीटर के द्वारा जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले पांच माह से सड़कों पर बैठा है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अनसुना करते हुए पूरी तरह चुनावी राजनीति में जुटी हुई है। जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं किए जाते, तब तक किसान आंदोलन से नहीं हटेंगे। इस मौके पर डा. राज गौरीपुर, अनिल शेषमा, देशमुख दादरवाल दुष्यंत कलकल, सुभाष यादव, गिरवर सिंह राठौड़, सुरेश जोगी, अपूर्व यादव, बीर सिंह चौहान, सत्यनारायण बागड़ी, रविद्र बहल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मास्क न लगाने वालों का दुकान में प्रवेश बैन

जागरण संवाददाता, भिवानी

थाना शहर में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने नगर व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इसमें कोविड-19 कर अहम जानकारी व्यापारियों को देते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर स्वयं मास्क लगाएं और अपने कर्मचारियों को भी मास्क लगाए रखें। आने वाले ग्राहकों को पहले सैनिटाइज करें व मास्क लगा कर ही दुकान के अंदर प्रवेश करने दें। उन्होंने कहा कि अब महामारी का प्रकोप काफी तेज हो गया है और इससे बचने के लिए हमें शारीरिक दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर करके ही अपना एवं दूसरों का बचाव कर सकते हैं। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी व्यक्ति घर से मास्क लगा कर ही निकले। प्रशासन से भी अनुरोध किया की बिना मास्क लगाए व्यक्ति को बाजार में प्रवेश न करने दें। व्यापार मंडल जागरूकता अभियान के साथ लोगों को इम्यूनिटीबूस्ट करने के लिए काढ़ा भी पिलाएगा। बैठक में भानु प्रकाश, गिरधारी लाल महता, अतुल रोहिल्ला ,सुरेंद्र जिदल प्रवीण थेपड़ा, रितेश मित्तल, लालजी कुम्हारीवाला, प्रवीण नारंग, संजीव भारद्वाज ,अनु सोनी,मोहनलाल भरगु, राजकुमार यादव समेत अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी