चेयरपर्सन बबीता फौगाट का किसानों काले झंडे दिखाकर विरोध किया, बेरिकेड्स भी तोड़े

तिरंगा यात्रा की तैयारियों के लिए दादरी के लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंची महिला विकास निगम की चेयरमैन और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को सोमवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने पुलिस के पहले बेरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया जिस पर बड़ी संख्या में जुटे पुलिसकर्मियों ने किसानों से धक्का-मुक्की की। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:37 AM (IST)
चेयरपर्सन बबीता फौगाट का किसानों काले झंडे दिखाकर विरोध किया, बेरिकेड्स भी तोड़े
चेयरपर्सन बबीता फौगाट का किसानों काले झंडे दिखाकर विरोध किया, बेरिकेड्स भी तोड़े

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : तिरंगा यात्रा की तैयारियों के लिए दादरी के लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंची महिला विकास निगम की चेयरमैन और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट को सोमवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने पुलिस के पहले बेरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिस पर बड़ी संख्या में जुटे पुलिसकर्मियों ने किसानों से धक्का-मुक्की की। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़ने से रोका। जिसकी खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार ने किसानों व महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार की निदा करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनका यही रवैया रहा तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इससे पहले सोमवार सुबह जैसे ही किसानों को बबीता फौगाट के आने की सूचना मिली तो किसान स्वामी दयाल धाम पर खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे। उनका साथ देने के लिए कितलाना टोल से खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई और खाप श्योराण के प्रधान बिजेंद्र बेरला की अगुवाई में किसानों का एक बड़ा जत्था दादरी के रोजगार्डन के सामने पहुंचा। जहां से उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परशुराम चौक तक पहुंचे। स्वामी दयाल धाम से भी सब लोग जुलूस में शामिल हो गए तमाम लोग तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

बहिष्कार जारी रखने का किया एलान

खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन जब तक चलेगा भाजपा और जजपा नेताओं के राजनैतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा। किसान नेता राजू मान ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा महज भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने 50 साल तक कभी अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। आज वे लोग तिरंगा यात्रा के नाम पर समाज को बांटने के लिए मैदान में आ रहे हैं।

रोहतक रोड पर धरने पर बैठे, नारेबाजी की

पुलिस से रस्साकशी के बाद किसान 11 बजे रोहतक रोड पर धरने पर बैठ गए और करीब सवा तीन घंटे तक नारेबाजी करते रहे। दो बजकर पंद्रह मिनट पर बबीता पुलिस के साये में रेस्ट हाउस से निकली जिस पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर धर्मपाल महराणा, सुरेश फौगाट, कमलेश भैरवी, प्रवीण चैयरमैन, नितिन जांघू, सुशील धानक, धर्मेन्द्र छपार, पार्षद वीरेंद्र, कुलदीप गांधी, सतबीर चौहान, निर्मला पांडवान, विनोद मोड़ी, रामकुमार कादयान, राजबीर शास्त्री, सूरजभान सांगवान, राहुल मराठा, शमशेर, देवेन्द्र लीला, भूपेंद्र समसपुर, रतन्नी देवी इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी