कितलाना टोल पर धरना जारी, किसानों, श्रमिकों के साथ-साथ आढ़तियों की हालत पर भी जताया चिताएं

जागरण संवाददाता चरखी दादरी आल हरियाणा प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:19 AM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी, किसानों, श्रमिकों के साथ-साथ आढ़तियों की हालत पर भी जताया चिताएं
कितलाना टोल पर धरना जारी, किसानों, श्रमिकों के साथ-साथ आढ़तियों की हालत पर भी जताया चिताएं

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : आल हरियाणा प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू ने कितलाना टोल पर किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, मजदूरों के साथ व्यापारी भी सरकार की मार झेल रहे हैं। कोरोना काल में मंडियों पर लगाए गए दो फीसद मार्केट फीस लगने से महंगाई बढ़ने के साथ धंधा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कई आढ़ती पलायन कर गए हैं और अनेक कर्ज के नीचे दब गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी का चोली दामन का साथ है। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत से ही व्यापारी किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लागू होने पर सरकारी मंडी खत्म हो जाएंगी और आढ़ती भी इस मार से नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून रद्द नहीं होते हम कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरने के 179वें दिन खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार, सज्जन सिगला, सुभाष यादव, सिलोचना डोहकी, राजबाला कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर भाजपा और जजपा के नेताओं को जनता ने आईना दिखाने का काम कर दिया है। जहां जहां गठबंधन सरकार के नेता गए लोगों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध किया। उन्होंने बीजेपी और जजपा नेताओं को सचेत करते हुए कहा कि आगे से इस तरह से आयोजनों की आड़ लेने से बाज आएं। ये रहे मौजूद

धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुरेश फौगाट, सूरजभान सांगवान, आजाद फौजी सुरेन्द्र कुब्जानगर, राजू मान, कमल प्रधान, राजकुमार हड़ौदी, रणधीर कुंगड़, जगदीश हुई, किशनचंद अटेला, धर्मेन्द्र छपार, सुरेश सांगवान, प्रेम सिंह, सत्यवान, राजबीर कालुवाला, कप्तान रामफल, विनोद मांढी, जितेंद्र डांडमा, सब्बीर हुसैन, ईश्वर हड़ौदी, लवली सरपंच, परमजीत, सुभाष चंद चरखी, बलजीत मानकावास, कृष्ण, पप्पू पैंतावास कलां इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी