सोरडा कदीम में किसानों का धरना 12वें दिन में प्रवेश

संवाद सहयोगी बहल भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गांव सोरडा कदीम म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:18 AM (IST)
सोरडा कदीम में किसानों का धरना 12वें दिन में प्रवेश
सोरडा कदीम में किसानों का धरना 12वें दिन में प्रवेश

संवाद सहयोगी, बहल : भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गांव सोरडा कदीम में जारी किसानों का धरना मंगलवार को 12 दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता सोमबीर सिंह महला ने की। मंगलवार को किसान धरने को समर्थन करने सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश पहुंचे।

पूर्व जिला प्रमुख राजबीर सिंह फरटिया ने कहा कि निश्चित तौर पर ये तीनों कृषि कानून देश के धरती पुत्र किसान की बर्बादी की पटकथा साबित होंगे। कांग्रेस किसानों के हर स्तर पर साथ खड़ी है। मंगलवार के धरने पर दीक्षेंद्र ब्रह्मचारी, कल्याणी आर्य, मुकेश आर्य, रामअवतार आर्य, अशोक, विजय ढाणी हट्टी, बलबीर ठाकन, दलबीर, प्रधान सतबीर सिंह सिरसी, युवा एकता संगठन बहल के प्रधान योगेश शर्मा, युवा नेता दिनेश सुरपुराखुर्द, राजीव श्योराण, आजाद चैहड़, अशोक शास्त्री, बिजेंद्र उफऱ् सोनू, सुखविदर जाखड़, सहित अनेक किसान शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी