कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया शहीदी दिवस, शहादत को किया नमन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता चरखी दादरी आजादी की लड़ाई में हरियाणा के जांबाजों ने अहम भूमिका निभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:15 AM (IST)
कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया शहीदी दिवस, शहादत को किया नमन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया शहीदी दिवस, शहादत को किया नमन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : आजादी की लड़ाई में हरियाणा के जांबाजों ने अहम भूमिका निभाई और उन्हीं की बदौलत स्वतंत्रता की लौ जली। यह बात दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के मौके पर वीरवार को कितलाना टोल के धरने पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के तप, त्याग, संघर्ष व बलिदान की वजह से आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उन महान वीरों की कुर्बानियों को सदैव याद रखें। सर्व कर्मचारी संघ के मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत का काम करेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। 273वें दिन भी जारी रहा धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर धरने के 273वें दिन सांगवान खाप के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से जगदीश हुई, फौगाट खाप से अत्तर सिंह समसपुर, चौगामा खाप के मीरसिंह नीमड़ीवाली, किसान सभा के रामावतार बलियाली, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राजकुमार दलाल, फूला देवी, संतरा, कृष्ण, रतन्नी देवी डोहकी, सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। ये रहे मौजूद

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े मास्टर सुखदर्शन, सुभाष शर्मा, सूरजभान जटासरा, लोकेश, यादविरेन्द्र शर्मा, सुशील, ओमप्रकाश शेखावत, दिलबाग जांगड़ा, राजकुमार घिकाड़ा, कृष्ण भागवी, विजय, दलबीर डोहकी, कमलेश, सुभाष फौजी, वीरेन्द्र, सुरेंद्र इत्यादि ने किसान धरने को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं होते हम सब एकजुटता से लड़ाई लड़ते रहेंगे और 27 सितंबर को ऐतिहासिक भारत बंद होगा। धरने का मंच संचालन सुखदेव पालवास ने की। इस दौरान मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान सांगवान, राजू मान, सुरेंद्र कुब्जानगर, रामसिंह तिवाला, रणधीर घिकाड़ा, रणधीर कुंगड़, कमलेश भैरवी, सूबेदार सत्यवीर इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी