परंपरागत खेती की सोच बदलकर ही किसान खेती को बना सकते है फायदे का सौदा : मांढ़ी

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने भाजपा इतिहास विकास केंद्र सरकार की सात वर्ष की उपलब्धियां प्रदेश सरकार की उपलब्धियां इंटरनेट मीडिया सहित 11 विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। समापन समारोह के दौरान मुख्यअतिथि के तौर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविद्र मांढ़ी ने किसान व खेती मुद्दे पर प्रवक्ता प्रवीण आत्रे ने इंटरनेट मीडिया पर पानीपत से विधायक महिपाल ढांडा ने पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव विषय पर जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल एवं जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:30 PM (IST)
परंपरागत खेती की सोच बदलकर ही किसान खेती को बना सकते है फायदे का सौदा : मांढ़ी
परंपरागत खेती की सोच बदलकर ही किसान खेती को बना सकते है फायदे का सौदा : मांढ़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने भाजपा इतिहास, विकास, केंद्र सरकार की सात वर्ष की उपलब्धियां, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, इंटरनेट मीडिया सहित 11 विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। समापन समारोह के दौरान मुख्यअतिथि के तौर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविद्र मांढ़ी ने किसान व खेती मुद्दे पर, प्रवक्ता प्रवीण आत्रे ने इंटरनेट मीडिया पर, पानीपत से विधायक महिपाल ढांडा ने पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव विषय पर, जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल एवं जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुखविद्र मांढ़ी ने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यमों में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे जनता के बीच जाकर इन माध्यमों से भाजपा का प्रचार-प्रसार कर सकें। मांढ़ी ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन पहली बार नहीं हुआ है। हर सरकार में किसानों का आंदोलन होता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ने किसानों को विकल्प के तौर पर किसानों के समक्ष तीन कृषि कानून रखे थे, जिन्हें किसानों द्वारा नापसंद किए जाने पर उनको वापिस लेने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि आज किसानों को परंपरागत खेती की सोच बदलने की आवश्यकता है। किसानों को आज की परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढालकर कृषि करनी होगी।

प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य दलों की तरह वंशवाद व भाई-भतीजावाद की सोच पर ना चलते देशहित व राष्ट्रवाद की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है तथा यह भी बताया है कि इंटरनेट मीडिया के द्वारा कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है।

महिपाल ढांडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंचायत व नगर परिषद चुनाव में ओर मजबूती के साथ उतरना होगा, ताकि हर घर तक भाजपा को पहुंचाया जा सकें। चुनाव से पहले भाजपा घर-घर तक अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य स्तर पर किए गए सात वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

जिला प्रभारी मनीष मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया है। जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार एवं मजबूतीकरण पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ठा. विक्रम सिंह, शशी परमार विरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण, मीना परमार, हर्षवर्धन मान, बृजपाल सिंह तंवर, राजेश, मनोज ढाणा, राजीव श्योराण, मीडिया प्रभारी अरविद पुंडीर, सुनील नंबरदार, राजीव श्योराण, धीरज सैनी, विनोद चावला, विक्की मेहता, जोगेंद्र गुज्जर, विस्तारक राघवेंद्र आर्य सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी