किसान, मजदूर एकजुट होकर आज हिसार कमिश्नर कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : सोमबीर

रविवार को दादरी-भिवानी मुख्य मार्ग पर लगते कितलाना टोल प्लाजा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 08:58 PM (IST)
किसान, मजदूर एकजुट होकर आज हिसार कमिश्नर कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : सोमबीर
किसान, मजदूर एकजुट होकर आज हिसार कमिश्नर कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : सोमबीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : रविवार को दादरी-भिवानी मुख्य मार्ग पर लगते कितलाना टोल प्लाजा पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए दादरी से निर्दलीय विधायक व खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सिंह सांगवान ने कहा कि 24 मई को किसान, मजदूर एकजुट होकर हिसार कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने किसान, मजदूरों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सोमवार को हिसार प्रदर्शन में शामिल हों।

सोमबीर सांगवान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई व गरीबी बढ़ रही है। चिकित्सा व्यवस्था चरमराने के साथ ही गरीब लोगों को शिक्षा अधिकार से वंचित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने बड़ी कंपनियों के दबाव में आकर खेती पर हमला बोल दिया और किसानों व आम जनता के खिलाफ तीन कृषि कानून थोंप दिए। 150वें दिन भी फ्री रहा कितलाना टोल

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर धरने के 150वें दिन सांगवान खाप चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला, प्रताप सिंहमार, गंगाराम श्योराण, फूलचंद ढ़ाणा लाडनपुर, महिला मोर्चा प्रधान संतोष देशवाल, कृष्णा छपार, प्रेम शर्मा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 24 मई को हिसार कमिश्नर कार्यालय के घेराव में इलाके की तमाम खापों के साथ किसान, मजदूर, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन शामिल होंगे। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश और रणधीर घिकाड़ा ने संयुक्त रूप से किया। धरने के 150वें दिन भी कितलाना टोल फ्री रहा। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, जागेराम डीपीई, रणधीर कुंगड़, रामफल देशवाल, रविद्र सांगवान, सत्यवान कालूवाला, बलबीर बजाड़, बलजीत मानकावास, सुखदेव पालवास, सुरेंद्र कटारिया, शमशेर सांगवान, रामानंद, सुलतान खान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी