कितलाना टोल पर किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे ओपी चौटाला, बोले-जाति, धर्म के नाम पर फूट डालने का प्रयास कर रही है भाजपा

जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:24 AM (IST)
कितलाना टोल पर किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे ओपी चौटाला, बोले-जाति, धर्म के नाम पर फूट डालने का प्रयास कर रही है भाजपा
कितलाना टोल पर किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे ओपी चौटाला, बोले-जाति, धर्म के नाम पर फूट डालने का प्रयास कर रही है भाजपा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरने पर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए शनिवार को इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व कई पूर्व मंत्री और विधायक भी उनके साथ रहे। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के इस संघर्ष में छत्तीस बिरादरी व हर वर्ग के किसान, मजदूरों ने भाग लेकर जन आंदोलन का रूप दिया है।

इस आंदोलन के सामने मोदी सरकार को झुकना पड़ेगा और किसानों की मांगें पूरी करनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सभी लोग दुखी हैं। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए। अब पांच वर्ष तक इंतजार नहीं किया जा सकता। जनता के आक्रोश से सत्तापक्ष के लोगों में भगदड़ मची है और हरियाणा व देश की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। मध्यावधि चुनाव भी हो सकते हैं। हरियाणा में तो यह स्थिति पूरी तरह संभव है। पूर्व सीएम चौटाला ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जाति और धर्म के नाम पर किसान, मजदूर में फूट डालने का काम कर रही है। किसानों और मजदूरों के नेता चौ. छोटूराम, डा. भीमराव आंबेडकर व चौ. देवीलाल ने जो हमें रास्ता दिखाया उसी पर चलकर जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हमें जीतना है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर छत्तीस बिरादरी के पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी देंगे चाहे इसके बदले उन्हें कोई भी कष्ट उठाना पड़े। खाप सांगवान चालीस के प्रधान व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान पिछले आठ महीनों से सर्दी, गर्मी व बारिश में संघर्ष कर रहे हैं। सरकार व उसके नेता, मंत्री किसानों के बारे में अनगर्ल टिप्पणियां कर रहे हैं जो सहन नहीं किया जाएगा। 212वें दिन भी जारी रहा धरना

कितलाना टोल पर 212वें दिन धरने की अध्यक्षता खाप सांगवान से नरसिंह डीपीई, खाप फौगाट से धर्मपाल महराणा, खाप श्योराण प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, गंगाराम श्योराण, युवा कल्याण संगठन प्रधान कमल सिंह, राजसिंह जताई, रतनी डोहकी, प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। धरने को पूर्व इनेलो विधायक श्याम सिंह राणा, धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश गोरा, नरेश शर्मा, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, विजय पंचगांव के अलावा अन्य कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। ये भी रहे मौजूद

इस दौरान इनेलो प्रदेश सचिव आनंद श्योराण, रवि महमिया, एडवोकेट दरियाव सिंह, महेंद्र शास्त्री, बबलू श्योराण, सत्यवान शास्त्री, सुनील लांबा, सुमन हुड्डा, सूरजभान सांगवान, रामोतार बाढड़ा, दलबीर कुब्जा, मा. ताराचंद चरखी, जगबीर डोहकी, सूबे सिंह अटेला, संत श्यामकलां, पिकी कोच, विकास मिश्रा, आनंद महराणा, रामअवतार सोनी, ओमप्रकाश कड़वासरा, इंदू परमार, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, राजकुमार हड़ौदी, राज गागड़वास भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी