वेद पुजारी ने तैयार किया आक्सीजन पार्क

हरियाली बढ़ाने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा नेता वे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:53 PM (IST)
वेद पुजारी ने तैयार किया आक्सीजन पार्क
वेद पुजारी ने तैयार किया आक्सीजन पार्क

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाली बढ़ाने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा नेता वेद पुजारी लगातार लगे हैं। पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार तो लगातार कर ही रहे हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर काम भी करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। मूलचंद झील पर अभी एक त्रिवेणी समेत 18 छायादार पौधे लगाए। इसके अलावा इस बरसाती सीजन में 100 पौधे और लगाने का संकल्प लिया है। इससे पहले भी इन्होंने अपने घर और घर के पास बगीचा बनाया है। इनमें 700 से ज्यादा हरे भरे पौधे हैं जो आक्सीजन का भंडार हैं। औषधीय पौधों को इन्होंने अपने बगीचे में किया है तैयार

वेद पुजारी ने अपने बगीचे में औषधीय पौधे तैयार किए हैं। इनमें गिलोय, स्नेक प्लांट, एलोविरा, तुलसी, बेलपत्र, मोगरा, रजनीगंधा, पत्थरचट, मनीप्लांट आदि के एलोवेरा गुलदावरी, गुलाब, चमेली, रात की रानी आदि अनेक पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे आक्सीजन भरपूर मात्रा में दे रहे हैं। इनके अलावा इन्होंने मूलचंद झील पर भी पौधे लगाए हैं।

इन्होंने पौधों के अलावा सब्जियों में घीया, तोरी, करेला, हरी मिर्च, मटर आदि कई सब्जियां भी लगाई हैं। वह बताते हैं कि घर की देशी सब्जी का जायका ही अलग होता है। लोगों को चाहिए कि अपने घरों में जगह के अनुसार इंडोर पौधे लगाएं। वर्तमान में महामारी का दौर चल रहा है। इसमें आक्सीजन की जरूरत ज्यादा होती है। आक्सीजन ही है जो हमें स्वस्थ बनाने में बहुत हद तक मददगार है। नियमित रूप से सुबह शाम दो घंटे का समय पौधों की देखभाल पर लगाते हैं वेद पुजारी :

भाजपा नेता वेद पुजारी बताते हैं कि हरियाली है तो जीवन है। वर्तमान में तो और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। हर किसी को हरियाली बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। घर में जितने ज्यादा हरे भरे पौधे होंगे उतनी ही घर में बीमारी कम आएंगी। नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे अपने घर और बाहर जितना अधिक हो सके पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी नियमित रूप से करें।

chat bot
आपका साथी