राशि गबन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का धरना 15वें ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:16 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:16 AM (IST)
राशि गबन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी
राशि गबन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का धरना 15वें दिन बुधवार को भी दादरी शहर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उमेद व सुरेश ने संयुक्त रूप से की और मंच संचालन राजेंद्र ने किया। कर्मचारियों में विभाग व प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर खासी नाराजगी दिखाई दी। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना रोष जताया। इस दौरान उच्च अधिकारियों की मनमानी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी गरजे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सालों तक एक साथ काम करने के बाद भी कर्मचारियों का साथ नहीं दे रहे हैं। एसकेएस जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि जिन कर्मचारियों के साथ उन्होंने सालों काम किया। अधिकारियों के सुख दुख में शरीक भी हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उनके सामने अब जो समस्या आई है उसमें उन कर्मचारियों, अधिकारियों को भी सहयोग करना चाहिए। उनका साथ देने की जगह प्रशासन व अधिकारी पल्ला झाड़ रहे है यह मानवता नहीं है। इस दौरान जयप्रकाश, विजयपाल, जगबीर, राजेश कासनी, दिलबाग, सतबीर लहरी, रविदत्त, विजय ढाका, जोगेंद्र इत्यादि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी