हमें जीवन के साधन मुहैया करवाती है धरती, इसका संरक्षण जरूरी : वसुधा

जागरण संवाददाता चरखी दादरी धरती हमें जीवन जीने के लिए अनाज फल हवा पानी व जरूरी सभी पद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:05 PM (IST)
हमें जीवन के साधन मुहैया करवाती है धरती, इसका संरक्षण जरूरी : वसुधा
हमें जीवन के साधन मुहैया करवाती है धरती, इसका संरक्षण जरूरी : वसुधा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : धरती हमें जीवन जीने के लिए अनाज, फल हवा, पानी व जरूरी सभी पदार्थ उपलब्ध कराती है। इसके बदले हमारा भी कर्तव्य बनता है कि अपनी पृथ्वी की पूरी तरह से देखभाल करें। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कादमा शाखा के तत्वावधान में चल रहे मेरा भारत हरित भारत अभियान के अंतर्गत गांव कान्हड़ा स्थित प्रभु उपवन परिसर में वृक्षारोपण करते हुए ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कही। उन्होंने कहा कि पौधारोपण वर्तमान में बेहद जरूरी है। इससे पर्यावरण का संरक्षण होता है। पेड़ पौधे धरती के सौंदर्य को बढ़ाते हैं। ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि सेवा केंद्र के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। उनका उद्देश्य है हर कि एक परिवार एक पौधा अवश्य गोद ले और जहां भी खाली भूमि है उसमें इसे लगाए। अभियान की संयोजक ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि छायादार, फलदार, फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी