शहर में इस बार नहीं जला रावण, अलग अंदाज मना दहन

जागरण संवाददाता भिवानी शहर में 45 और 35 फुट ऊंचे रावण पिछले वर्ष जलाए थे। कोरोना संक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:41 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:41 AM (IST)
शहर में इस बार नहीं जला रावण, अलग अंदाज मना दहन
शहर में इस बार नहीं जला रावण, अलग अंदाज मना दहन

जागरण संवाददाता, भिवानी: शहर में 45 और 35 फुट ऊंचे रावण पिछले वर्ष जलाए थे। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शहर में रावण दहन नहीं किया गया। लाखों रुपये कीमत के पटाखे भी इस बार नहीं जलाए गए। इससे पर्यावरण संतुलित होने में मदद मिलेगी। सामूहिक रूप से होने वाले आयोजन इस बार भीड़ एकत्रित नहीं होने के निर्देशों के चलते लोगों ने घरों में रह कर ही दशहरा पूजन किया।

आमतौर पर हर वर्ष सेक्टर 13 और कृष्णा कालोनी में बड़े आयोजन होते रहे हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ। बाजारों में रविवार का दिन होने के बाद भी रौनक रही। लोगों ने दशहरें पर खूब खरीददारी की। नवरात्र, दशहरा और अब दिवाली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में दुकानदारों के चेहरों पर खुशी देखी गई। कई दुकानदारों ने बताया कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते बाजार मंदी की चपेट में थे। अब त्येाहारी सीजन आया है तो कुछ उम्मीद जगी है। सेक्टर 13 में बच्चों ने बिना पटाखों के बनाया रावण और किया दहन

सेक्टर 13 निवासी लकी शर्मा, पुनीत, अंशु, रवि, अश्विन, अनुष्का, ईशा शर्मा, दीपांशी और मिक्की ने गत्तों के डिब्बों से रावण का पुतला बनाया। इसमें पटाखे नहीं लगाए गए। बच्चों ने रावण का दहन किया और खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी