जिलाध्यक्ष परमार ने नवनियुक्त भाजपा मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत

भाजपा के चिड़िया व कादमा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:31 PM (IST)
जिलाध्यक्ष परमार ने नवनियुक्त भाजपा मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत
जिलाध्यक्ष परमार ने नवनियुक्त भाजपा मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भाजपा के चिड़िया व कादमा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन वीरवार को दादरी शहर स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में किया गया। बैठक की जिलाध्यक्ष जिला प्रधान सतेंद्र परमार ने की। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य है कि हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ कार्य करने का अवसर मिल रहा है। भाजपा में कार्य की बदौलत आम कार्यकर्ता ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य हमेशा से राष्ट्र सेवा रहा है। इसलिए भाजपा की सोच में देश प्रथम, पार्टी द्वितीय व स्वयं तीसरे स्थान पर रखकर कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करता है। परमार ने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 व 28 नवंबर को हिसार में पूरे प्रदेश के मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करेंगे। इसमें दादरी के आठों मंडलों से अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार से वर्चुअल माध्यम से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें दादरी के कार्यकर्ताओं व ओबीसी समाज के नागरिकों की भागेदारी रहेगी। झोझू मंडल अध्यक्ष अशोक सांगवान ने जिलाध्यक्ष से बात कर कार्यकारिणी गठित की। जिसमें महामंत्री मित्रसेन आर्य व मंजीत बादल, उपाध्यक्ष धर्मबीर गुडाना, नरेश झोझू कलां, सतीश बिलावल, भूप सिंह मेहड़ा, सचिव बिशन सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष धर्मबीर शीशवाला को मनोनीत किया। इसके साथ ही 21 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

chat bot
आपका साथी