दादरी में जिला स्तरीय स्वीमिग प्रतियोगिता तीन को

जागरण संवाददाता चरखी दादरी स्वीमिग एसोसिएशन दादरी के पदाधिकारियों की बैठक घिकाड़ा र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:21 AM (IST)
दादरी में जिला स्तरीय स्वीमिग प्रतियोगिता तीन को
दादरी में जिला स्तरीय स्वीमिग प्रतियोगिता तीन को

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्वीमिग एसोसिएशन दादरी के पदाधिकारियों की बैठक घिकाड़ा रोड पर आर्यन स्वीमिग एकेडमी में जिला प्रधान ऋषिपाल उमरवास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा स्वीमिग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फौगाट ने बताया कि जिले में स्वीमिग एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आगामी तीन अक्टूबर को जिला स्वीमिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष विक्रम फौगाट, मंजीत फौगाट, उमेश सांगवान, एडवोकेट उमेद सिंह पूनिया, ठेकेदार रमेश कुमार, जगत सिंह डूडी, जयवीर सिंह सांगवान, विनोज राणा, विशाल कलकल, सोमबीर अहलावत, विक्रमजीत एडवोकेट भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी