जहरीला पदार्थ निगलने से दो की तबीयत बिगड़ी

जागरण संवाददाता,भिवानी : जिले में अलग-अलग जगहों पर एक महिला सहित दो लोगों ने संदिग्ध परिस्ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM (IST)
जहरीला पदार्थ निगलने से दो की तबीयत बिगड़ी
जहरीला पदार्थ निगलने से दो की तबीयत बिगड़ी

जागरण संवाददाता,भिवानी : जिले में अलग-अलग जगहों पर एक महिला सहित दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीले पदार्थ से बिगड़ते हुए हालत को देखते हुए परिजन उन्हें उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।

गांव खानक निवासी रीना ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने के कारण महिला की हालत खराब हो गई। इसका पता लगते ही परिजनों ने उसे संभाला। परिजन उसे उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।

दिनोद रोड निवासी सुरेंद्र कुमार ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने से सुरेंद्र की तबीयत खराब हो गई। बिगड़ती हुई हालत को देखते हुए परिजन उसे चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। फिलहाल सुरेंद्र की हालत में सुधार है।

chat bot
आपका साथी