दादरी से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी आठ से

करीब ढाई दशक पहले हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन बंद होने के बाद से लोगों द्वारा दादरी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह तथा दादरी के पूर्व विधायक व हरियाणा हाउसिग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट द्वारा भी रेल मंत्री से मुलाकात की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:52 AM (IST)
दादरी से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी आठ से
दादरी से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी आठ से

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी रेलवे स्टेशन से इस माह 8 अगस्त से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा सिरसा से दिल्ली के तिलक ब्रिज स्टेशन के बीच यह ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे के सीनियर टाइमिग मैनेजर कविता अग्रवाल के जारी पत्र के मुताबिक यह ट्रेन आठ अगस्त से सिरसा से प्रात: 2:35 मिनट पर चलकर वाया हिसार, हांसी, भिवानी होते हुए दादरी रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:41 पर पहुंचेगी। इसके बाद कोसली, रेवाड़ी, गुरुग्राम से होते हुए तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन दिल्ली प्रात: 10:15 पर पहुंचेगी। सायं को इसी रूट से वापसी करते हुए दिल्ली के तिलक ब्रिज से सायं 5:15 पर चलकर दादरी रेलवे स्टेशन पर 9:01 मिनट पर पहुंचेगी तथा रात्रि 12:50 पर सिरसा तक जाएगी।

ढाई दशक से की जा रही थी मांग

करीब ढाई दशक पहले हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन बंद होने के बाद से लोगों द्वारा दादरी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह तथा दादरी के पूर्व विधायक व हरियाणा हाउसिग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट द्वारा भी रेल मंत्री से मुलाकात की गई थी। अब दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होने के साथ ही लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी। दादरी से दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लोगों का दिल्ली तक का सफर आरामदायक होने के साथ ही किफायती भी हो जाएगा।

सुबह जाकर शाम को वापस आ सकेंगे लोग

दादरी से दिल्ली के लिए चलने वाली उपरोक्त ट्रेन से दादरी शहर व आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा। हर रोज यहां से काफी संख्या में दैनिक यात्री रोजगार, व्यापार व नौकरी के सिलसिले में दिल्ली तक का सफर तय करते हैं। अधिकांश लोग दिल्ली के सदर बाजार व आसपास के क्षेत्र में खरीददारी के लिए भी जाते हैं। ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार लोग सुबह दिल्ली जाकर दिनभर में अपना काम निपटा कर शाम को इसी ट्रेन से वापस आ सकेंगे।

सामाजिक संस्थाओं ने जताई खुशी

इस माह आठ अगस्त से दादरी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर स्थानीय विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताई है। हरियाणा व्यापार मंडल के दादरी इकाई के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से कर्मचारियों, व्यापारियों व आम लोगों को काफी राहत मिलेगी तथा राजधानी दिल्ली के लिए सफर आसान होगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को चलाने की मांग पिछले 20 वर्षों से की जा रही थी।

ट्रेन का स्वागत करेंगे जेजेपी कार्यकर्ता

आठ अगस्त को सुबह दादरी आगमन पर दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन का जेजेपी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

chat bot
आपका साथी