युवा और छात्रों पर लाठीचार्ज करना भाजपा की ओच्छी मानसिकता : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, भिवानी : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पिछले 22 साल के बाद प्रदेश में प्रत्यक्ष छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 06:34 PM (IST)
युवा और छात्रों पर लाठीचार्ज करना भाजपा की ओच्छी मानसिकता : दिग्विजय
युवा और छात्रों पर लाठीचार्ज करना भाजपा की ओच्छी मानसिकता : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, भिवानी : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पिछले 22 साल के बाद प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार को झुकाने वाले दिग्विजय ¨सह चौटाला ने पिछले 2 दिनों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी ¨नदा की है। दिग्विजय ने कहा कि संविधान के अनुसार प्रजातंत्र में लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत ही चुनाव करवाए जाते हैं, लेकिन हरियाणा में अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव कर भाजपा भगवा झंडा लहराना चाहती है। जिसे इनसो सहित अन्य छात्र संगठन स्वीकार नहीं करेंगे। रोहतक में इनसो प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना ओच्छी मानसिकता है। भिवानी में भी पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जो सरकार की निम्न स्तर की सोच को दर्शाता है।

दिग्विजय ने कहा कि एबीवीपी को छोड़कर इनसो, एसएफआइ, एनएसयूआइ, एआइडीएसओ, एआइएसए, एचएसयू, एआइएसएफ, डास्फी, डा. आंबेडकर छात्र संगठन सहित अन्य प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव चाहते हैं। लेकिन भाजपा छात्रों के मौलिक अधिकारों से वंचित रखने के लिए पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है। दिग्विजय ने लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में ¨नदा करते हुए कहा कि छात्रों को अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए इस तरह की कार्रवाई से नहीं डरना है। 17 अक्टूबर को अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव के विरोध एकजुट होकर विरोध का बिगुल बजाना है।

chat bot
आपका साथी