खरकड़ी बावनवाली धरना स्थल से ट्रैक्टरों पर हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : स्वामी सदानंद

संवाद सूत्र ढिगावा मंडी केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:18 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:18 AM (IST)
खरकड़ी बावनवाली धरना स्थल से ट्रैक्टरों पर हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : स्वामी सदानंद
खरकड़ी बावनवाली धरना स्थल से ट्रैक्टरों पर हजारों किसान जाएंगे दिल्ली : स्वामी सदानंद

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी :

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने के 30वें दिन की अध्यक्षता महावीर सिघांनी व रामकुमार कारी ने की। रविवार को धरने पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष पिकू चोपड़ा अपने दल बल के साथ भीम आर्मी की तरफ से किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने अपना समर्थन पत्र धरना संचालक स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज व एडवोकेट सुनील श्योराण को सौंपा। एडवोकेट सुनील श्योराण ने कहा सोमवार को सुबह 10:00 बजे हजारों किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे के साथ दिल्ली कूच करेंगे। इस काफिले में लोहारू क्षेत्र के सभी गांव के किसान शामिल होंगे। रविवार को धरना स्थल पर शहीद किसानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमें सतबीर साहब खरकड़ी व सतवीर सिरसी व कमल सिंह मांडी को भी किसानों ने नमन किया। धरने पर धर्मपाल दहिया प्रधान दलित कल्याण मंच, सूबेदार नंदलाल गिगनाऊ, सुमेर धानिया खरकड़ी, कृष्ण श्योराण, ललित कुमार सिघानी, लोकेश श्योराण सिघानी, संदीप खरकड़ी, जगमंती, धनपति, कृष्णा, सावित्री, इमरती सिघानी, महाराज रामरत्न गिरी, काली श्योराण , राजबाला, पतोरी, कविता, नीलम खरखड़ी, पृथ्वी सिंह ढिगावा, राजपाल तिवाला, संदीप सांगवान, बबलू श्योरान, नवीन श्योराण, धर्मवीर, राजेश, सुनील जांगड़ा, रणवीर पंच, अजीत दहिया, दौलत ,सोमबीर सिरावग, सूरजभान बाजवा,चौधरी छोटूराम, प्रवीण श्योराण आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी