सांसद धर्मबीर सिंह की अगुआई में सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात

संवाद सहयोगी बाढड़ा सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:28 PM (IST)
सांसद धर्मबीर सिंह की अगुआई में सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात
सांसद धर्मबीर सिंह की अगुआई में सामाजिक संगठनों ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खेल व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उनको खेल मंत्री पद की बधाई देते हुए भिवानी, दादरी व नारनौल जिले में नए खेल संस्थाओं की स्थापना के लिए मांग पत्र भी सौंपा। सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री अनुराग ठाकुर को हरियाणवीं संस्कृति का प्रतीक एवं पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाला गीता ग्रंथ भेंट किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ी बाहुल्य दादरी जिले में साई केंद्र की स्थापना करने, वालीबाल व कुश्ती के लिए अलग से एकेडमी संचालित करने, भिवानी के भीम स्टेडियम में और सुविधा देने, नारनौल क्षेत्र में बड़ा खेल स्टेडियम बनाने की मांग की। जिस पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जल्द ही कदम उठाने का भरोसा दिया। युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने कहा कि लोकसभा के खिलाड़ी बाहुल्य क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होनी चाहिए। टोक्यो ओलंपिक में हाकी, मुक्केबाजी, डिस्कस थ्रो में ग्रामीण आंचल के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा सेठ कृष्ण जिदल सुई, अजय जिदल, छात्र नेता सुधीर चांदवास, युवा समाजसेवी अशोक कादमा भी शामिल रहे। युवाओं की खेलों में रही है रुचि

बाढड़ा समेत समस्त दादरी जिले में साठ के दशक से ही युवाओं की खेलों में विशेष रुचि रही है जो अब तक बरकरार है। साठ के दशक में गांव उमरवास निवासी कैप्टन हवासिंह श्योराण ने मुक्केबाजी में एशियन गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं धनसिंह श्योराण जेवली, रामकुमार मकड़ाना, रामकुमार किष्किधा, भीम अवार्डी संजय श्योराण, वालीबाल खिलाड़ी संजय मकड़ाना इत्यादि के अलावा मौजूदा समय में गीता फौगाट, बबीता फौगाट, विनेश फौगाट कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। इस क्षेत्र के चांदवास निवासी सत्यजीत भारतीय सेना में बतौर सचिव काम कर रहे हैं वहीं सेना व अर्धसैनिक बलों में सौ से अधिक खिलाड़ी अलग अलग खेलों में प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले पांच वर्ष में जिले भर में 15 करोड़ से दो दर्जन से अधिक खेल व्यायामशालाओं का निर्माण करवाया लेकिन अभी तक कोच व अन्य सुविधाएं नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी