उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद ढाणी फौगाट के श्मशान घाट से नहीं हटे कब्जे

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद गांव ढा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 08:57 AM (IST)
उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद ढाणी फौगाट के श्मशान घाट से नहीं हटे कब्जे
उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद ढाणी फौगाट के श्मशान घाट से नहीं हटे कब्जे

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद गांव ढाणी फौगाट के श्मशान घाट से अभी तक अवैध कब्जे नहीं हटाए गए हैं। हालांकि पंचायत द्वारा कई बार यहां की पैमाइश करवाई जा चुकी है। ग्रामीणों ने इस बारे में पिछले दिनों पंचायत व प्रशासन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग भी की। इसके बाद भी अभी तक समस्या पहले से भी अधिक गंभीर बनती जा रही है। अवैध कब्जों के कारण श्मशान घाट के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग गंदे नाले में तब्दील हो चुके हैं। इसी प्रकार यहां कीचड़, गंदगी के चलते आम लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव ढाणी फौगाट निवासी जयवीर फौगाट, पूर्व सैनिक सतीश कुमार, लीलाराम, कले सिंह, सुंडू इत्यादि ने बताया कि गांव के कमानी के शमशान घाट के लिए वर्षों पहले करीब साढ़े छह एकड़ शामलात जमीन छोड़ी गई थी। इस पर लगातार अवैध कब्जे होते गए। इसे लेकर बढ़ी परेशानियों के कारण ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक व पंचायत विभाग के अधिकारियों से शिकायतें भी की हैं। अवैध कब्जों के चलते शमशान घाट में जाने वाले रास्ते पैदल चलने के लायक नहीं रहे हैं। पानी की निकासी के तमाम रास्ते बंद होने से यहां आम रास्ते की शक्ल गंदे पानी के नाले में तबदील हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सालों कई बार पंचायत द्वारा पैमाइश करवाई जा चुकी है। जिसमें साफ तौर पर जाहिर हुआ है कि श्मशान घाट की काफी जमीन पर अवैध कब्जेधारी काबिज हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि केवल शमशान घाट की जमीन ही नहीं बल्कि दूसरी शामलात व पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण होने का सिलसिला जारी है। इसी बारे में कुछ ग्रामीणों ने सीएम विडो पर भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय स्पष्ट आदेश दे चुका है कि पंचायती जमीन पर सभी प्रकार के अवैध कब्जे हटाए जाएं। इसके बावजूद कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी