दादरी में डेंगू पॉजिटिव किशोरी की संदिग्ध मौत

चरखी दादरी मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में डेंगू भी अपने पैर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:16 AM (IST)
दादरी में डेंगू पॉजिटिव किशोरी की संदिग्ध मौत
दादरी में डेंगू पॉजिटिव किशोरी की संदिग्ध मौत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में डेंगू भी अपने पैर पसारने लगा है। सरकारी अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच के दौरान किशोरी की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि किशोरी की मौत डेंगू के बजाय किसी अन्य कारण से हुई है। मध्य प्रदेश निवासी गंगाराम पिछले कुछ समय से दादरी जिले के गांव चिड़िया स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता था। करीब चार रोज पूर्व उसकी 12 वर्षीय बेटी शिल्पी की तबीयत खराब होने पर वह उसे दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आया। यहां पर किशोरी की डेंगू जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। शनिवार सुबह उक्त किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद किशोरी के शव का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

बाक्स :

केवल डेंगू पॉजिटिव होना कारण नहीं : सीएमओ

दादरी के सीएमओ डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव पाया जाना ही केवल मौत का कारण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल बाहर है। लेकिन जहां तक उन्हें जानकारी है उसके अनुसार उक्त किशोरी में अस्पताल में भर्ती होने के बाद डेंगू के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए। ऐसे में मौत के अन्य कारण भी हो सकते है।

chat bot
आपका साथी