खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

डीसी को सौंपा ज्ञापन दो नवंबर को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास और सात नवंबर को सांसद धम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:46 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:46 AM (IST)
खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों  की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

डीसी को सौंपा ज्ञापन, दो नवंबर को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास और सात नवंबर को सांसद धर्मबीर के आवास पर होगा प्रदर्शन फोटो : 23बीडब्ल्यूएन 12, 13 जेपीजी जागरण संवाददाता, भिवानी:

जनसंगठनों, जन संघर्ष समिति, लेबर क्रांति मोर्चा, जनवादी महिला समिति, महात्मा ज्योतिबा फूले स्पो‌र्ट्स अकादमी के तत्वावधान में खिलाड़ी मनोज यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों महिलाएं पुरुष और युवा शक्ति शामिल थे। प्रदर्शनकारियों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ भारी रोष था। प्रदर्शन की तरफ से 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी ने मनोज यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इससे पहले तमाम संगठनों और विरोधी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। चार सदस्यों अध्यक्ष मंडल गोपी राम यादव, राजेंद्र तंवर, कामरेड ओमप्रकाश और संतोष देशवाल ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन सुरेश सैनी ने किया। वक्ताओं ने प्रशासन और सरकार को आगाह किया कि यदि मनोज यादव के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज यादव के हत्यारों को एक महीना से ज्यादा समय के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित परिवार की पांच बहनें सदमे में हैं वही समाज में असुरक्षा की भावना पनप रही है। आंदोलनकारियों की तरफ से आगे आंदोलन की घोषणा की गई कि दो नवंबर को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर प्रदर्शन होगा। सात नंबर को सांसद धर्मवीर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक दिन शहर वह गांव में नुक्कड़ सभाएं होंगी। प्रतिनिधिमंडल को जिला उपायुक्त ने हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में किसान सभा के मास्टर शेर सिंह, आंबेडकर सेना से दलवीर उमरा, बहुजन क्रांति मोर्चा के विनोद सांगा, प्रधान करनैल बागड़ी, एटक से बलदेव घनघस, अमित वाल्मीकि बसपा, पार्षद प्रवीण मास्टर, मनोज यादव जिला पार्षद, सुरेश कोच, शकुंतला, भिवानी व्यापार मंडल प्रधान जेपी कौशिक, प्रधान संजय परमार, बिमला, रिसालो अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी