जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कालेज, मेडिकल संस्थान खोलने की मांग

हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन जिला दादरी के पदाधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:03 AM (IST)
जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कालेज, मेडिकल संस्थान खोलने की मांग
जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कालेज, मेडिकल संस्थान खोलने की मांग

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन जिला दादरी के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को स्थानीय रोजगार्डन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अजीत सिंह सांगवान व महिला प्रधान संतरा डबास ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दादरी जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी तथा मेडिकल कालेज, आइआइटी इत्यादि के निर्माण की मांग की गई। प्रेस प्रवक्ता छतर सिंह छिल्लर ने कहा कि संगठन जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष यह मांग रखेगा। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी को जिला बने हुए अब चार साल से अधिक का समय हो चुका है। शिक्षा किसी भी जिले की मूलभूत सुविधाओं में पहली प्राथमिकता होती है। दादरी जैसे क्षेत्र में यह काफी पुरानी मांग है कि यहां सरकारी कालेज बने ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी उच्च शिखा से वंचित न रहें। इस अवसर पर जिला सचिव ओमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष अतर सिंह सांगवान, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला, प्रेम देवी, कांता देवी, होशियार सिंह सोनी, ओमप्रकाश फौगाट, देवकरण, बाढड़ा प्रधान ज्ञानीराम, कृष्ण, रविद्र पूनिया, धर्मपाल हड़ौदी भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी