रोडवेज हड़ताल के दौरान लगाए कर्मियों ने की नियुक्ति की मांग

चरखी दादरी: पिछले दिनों रोडवेज हड़ताल के दौरान दादरी डिपो में भर्ती ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Nov 2018 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 11:42 PM (IST)
रोडवेज हड़ताल के दौरान लगाए कर्मियों ने की नियुक्ति की मांग
रोडवेज हड़ताल के दौरान लगाए कर्मियों ने की नियुक्ति की मांग

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: पिछले दिनों रोडवेज हड़ताल के दौरान दादरी डिपो में भर्ती किए गए चालक व परिचालकों ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन सौंपते उन्होंने जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान की। इन कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व राजीव, सुधीर ने किया।

कर्मचारियों ने कहा कि गत दिनों रोडवेज के कर्मियों द्वारा अपनी मांगों के लिए कि गई हड़ताल के दौरान बसों के संचालन हेतु विभाग, सरकार द्वारा अस्थाई रूप से पूरे प्रदेश में चालकों व परिचालकों की भर्ती की गई थी। इन सभी को भी दादरी डिपो में विभाग ने सरकार के आदेशानुसार बाकायदा सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच परख के बाद ही रखा गया था। जिसके बाद हड़ताल के दौरान इन कर्मियों ने पूरे मनोयोग से अपना कार्य किया।

उन्होंने स्थाई कर्मियों के गुस्से को झेला, कई जगहों पर तो इनके साथ झड़प में चोटें आई। लेकिन जब स्थाई कर्मियों द्वारा हड़ताल को समाप्त कर दिया गया तो विभाग ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जो कि उनके साथ अन्याय है। अब उन्हें न तो पुराने मालिक रख रहे है और न ही कही काम मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन के जरिए सभी हटाए गए कर्मियों को दोबारा से वर्ष 1972 एवं 1993 की हड़ताल की तर्ज पर नौकरी पर लिए जाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने सभी कर्मियों को आवश्वासन दिया कि उनकी समस्या को लेकर वे जल्द से जल्द कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ब्रह्मदत, राजू, र¨वद्र, बिजेंद्र, दिनेश, संजय, सुखदर्शन, मुनेश कुमार, नरेश, मनोज, सुरेंद्र ¨सह, राजबीर ¨सह, अक्षय सहित अन्य हटाए गए चालक परिचालक शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी