महापंचायत : गांव-गांव कमेटी बनाकर किसान आंदोलन को किया जाएगा मजबूत

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बहल अनाज मंडी में हुई महापंचायत में ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:04 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:04 AM (IST)
महापंचायत : गांव-गांव कमेटी बनाकर किसान आंदोलन को किया जाएगा मजबूत
महापंचायत : गांव-गांव कमेटी बनाकर किसान आंदोलन को किया जाएगा मजबूत

संवाद संहयोगी, बहल : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बहल अनाज मंडी में हुई महापंचायत में निर्णय लिया गया कि गांव-गांव कमेटी बनाकर किसान आंदोलन को मजबूत किया जाएगा साथ ही भाजपा नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा। महापंचायत में किसानों ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसान आंदोलन जारी रहेगा। तिरंगा की आड़ में आपसी भाईचारा बिगाड़ने की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। महापंचायत का संचालन अशोक आर्य व वकील सुनील खरकड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

रविवार को हुई महापंचायत में स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मार्गदर्शन में सत्ता पक्ष के नेताओं का बहिष्कार पूर्ण रूप से जारी रहेगा। भाजपा और उसके नेता समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा की आड़ में भी यह सब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसान सब समझदार हैं और आपसी भाईचारा कायम रहेगा। भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

पंचायत को संबोधित करते हुए का. ओमप्रकाश ने कहा कि आरएसएस का इतिहास रहा है मुखबिरी और जासूसी करना। देश की आजादी की लड़ाई में संघ ने मुस्लिम लीग से मिलकर हिदू-मुस्लिम दंगे करवाने शुरू किया था जो आज तक जारी है। गांधी और गांधी की विचारधारा के हमेशा विरोधी रहे हैं। तिरंगा यात्रा का ढोंग किया जा रहा है। इस अवसर पर किसान नेता कविता आर्य ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा है भाई को भाई से लड़वाना। देश को कोरपोरेट घरानों के हाथों बेचा जा रहा है। महापंचायत में ये प्रस्ताव किए गए पारित

- गांव-गांव में संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी गठित की जाएगी। - जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

- बहल के बाजारों में जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी।

- सिवानी से लेकर सोहांसड़ा तक प्रत्येक गांव में किसान जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

- भिवानी वह दादरी जिला में आंदोलन के सुचारू संचालन के लिए कितलाना टोल समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। ये लोग रहे मौजूद

महापंचायत को अखिल भारतीय किसान सभा के शेर सिंह, दयानंद पूनिया, राजकुमार हड़ोदी, कर्ण सिंह जैणावास, प्रधान कमल सिंह, सुंदर पहलवान, विजेंद्र बेरला, गंगा राम श्योराण, कविता आर्य, डा. बलबीर सिंह ठाकन, अशोक आर्य एडवोकेट, रोहतास सैनी, प्रदीप मंडोली, रमेश पंघाल, संतोष देशवाल, मांगेराम कालोद आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर रणवीर मंढोलीकलां, दलवीर चैहड़ कलां, सुरजभान कालोद, सूरजभान सांगवान, मास्टर राजसिंह जताई, हवासिंह खरकड़ी, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश डोहकी, सोमवीर बेरला, सूरजभान झोझू, धर्मपाल कासनी, देवेंद्र बसीरवास, जयसिंह मतानी, बलवान पटोदी, राजपाल तलवानी, मां.छत्रपाल चैहड़कलां सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी