ठंड की चपेट में आने से साधु की मौत

जागरण संवाददाता,भिवानी : रातभर खुले आसमान के नीचे रहने के कारण ठंड की चपेट में आने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 01:03 AM (IST)
ठंड की चपेट में आने से साधु की मौत
ठंड की चपेट में आने से साधु की मौत

जागरण संवाददाता,भिवानी : रातभर खुले आसमान के नीचे रहने के कारण ठंड की चपेट में आने से एक साधु की मौत हो गई। सुबह लोगों ने साधु को सड़क किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ कर दी। शव को शिनाख्त के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

जांच अधिकारी अनाज मंडी पुलिस चौकी एएसआइ जगदीश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि भिवानी-लोहारू रोड पर अनाज मंडी के सामने एक साधु मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतक नग्न अवस्था में था। उसके शरीर पर केवल एक कंबल ही था। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक साधु ने बृहस्पतिवार को शराब पी है। शराब के नशे में साधू सड़क के किनारे ही सो गया। तन पर कपड़े न पहने हुए होने के कारण रात को वह ठंड की चपेट में आ गया। रातभर ठंड में बाहर रहने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं। मृतक के दाहिने हाथ पर करंट लगने जैसा निशान हैं। 8 डिग्री तक जा पहुंचा न्यूनतम तापमान पारा

जिले में ओलावृष्टि व बरसात के कारण ठंड बढ़ गई है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा पहुंचा। पहले भी हो चुकी है एक व्यक्ति की मौत

गांव तिगड़ाना में भी तीन दिन पूर्व रातभर घर से बाहर रहने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक तिगड़ाना निवासी सोनू उर्फ अनूपाल की मौत भी ठंड की चपेट में आने के कारण हुई थी।

chat bot
आपका साथी