तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे पशु चरा रहे व्यक्ति की मौत

बाढड़ा से झोझू कलां मुख्यमार्ग पर गांव कुब्जा के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे पशु चरा रहे व्यक्ति की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:40 AM (IST)
तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे पशु चरा रहे व्यक्ति की मौत
तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे पशु चरा रहे व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, बाढड़ा :

बाढड़ा से झोझू कलां मुख्यमार्ग पर गांव कुब्जा के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक पशु चरवाहे की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआइ में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बेरला निवासी साधुराम बीती एक अगस्त को बाढड़ा-झोझू कलां मुख्यमार्ग पर गांव कुब्जा के समीप अपने पशुओं को चरा रहा था। उस समय उसकी पत्नी सुनीता भी पशुओं के लिए चारा काट रही थी। सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसी दौरान गांव बेरला की तरफ से एक कार का चालक अपनी कार को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। सुनीता ने बताया कि हादसे में उसका पति साधुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि रोहतक पीजीआइ में चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बाढड़ा पुलिस रोहतक पीजीआइ पहुंची। पुलिस ने मृतक साधुराम की पत्नी सुनीता के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआइ में करवाया गया।

chat bot
आपका साथी