बहू और पीहर पक्ष ने पति और उसकी दादी को पीटा

सोहांसड़ा गांव में शादी के छह माह के अंदर ही सास-बहू और पति-पत्नी के रिश्ते इस कदर तार-तार हो गए कि बहू और पीहर पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उसके पति और उसकी दादी सास को बुरी तरह पीट डाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:27 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:27 AM (IST)
बहू और पीहर पक्ष ने पति और उसकी दादी को पीटा
बहू और पीहर पक्ष ने पति और उसकी दादी को पीटा

संवाद सहयोगी, लोहारू : सोहांसड़ा गांव में शादी के छह माह के अंदर ही सास-बहू और पति-पत्नी के रिश्ते इस कदर तार-तार हो गए कि बहू और पीहर पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर उसके पति और उसकी दादी सास को बुरी तरह पीट डाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

गांव सोहांसड़ा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा किताबो देवी ने बताया कि वह विधवा है। उसके बेटे व पुत्रवधू की भी मौत हो चुकी है। पीछे से अपने तीन पौत्र-पौत्रियों को पाल-पोषकर उसी ने ही बड़ा किया। एक पौत्र कुलदीप की शादी उसने 11 दिसंबर को बिरही कलां गांव में की थी, लेकिन एक बार ससुराल आने के बाद से ही अपने पीहर में रहने लगी। आरोप है कि 13 जून को रात 8 बजे पत्नी व उसकी मां और कुछ अन्य लोग बोलेरो गाड़ी में उनके घर आए। उसके पौत्र कुलदीप के साथ बुरी तरह मार पिटाई शुरू कर दी। उसे छुड़ाने के लिए जब वह बीच में आई तो उसके भी लात-घुसों से बुरी तरह पीटा गया। बाद में पत्नी घर में सो गई और पति व उसकी दादी को पड़ोसियों के घर सोना पड़ा। अगले दिन सुबह जाते समय पत्नी पति का मोबाइल भी अपने साथ ले गई। वहीं उपचार के लिए दादी और पोते को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने फरार हत्यारोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला पीओ स्टाफ टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना सिवानी के मुख्य सिपाही सतपाल ने अपनी टीम के साथ हत्या के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान गांव बड़वा निवासी अनिल उर्फ दारा के रूप में हुई है। आरोपित अनिल वर्ष 2020 में हत्या के मामले में नामजद है। उसे उद्घोषित आरोपित घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा इस अभियोग में 6 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी