साइकिल मेले में छात्राओं ने किया साइकिलों का चुनाव

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM (IST)
साइकिल मेले में छात्राओं ने किया साइकिलों का चुनाव
साइकिल मेले में छात्राओं ने किया साइकिलों का चुनाव

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल व सीएमजीजीए दिनेश मल्लाह दादरी ने मेले का निरीक्षण किया। इसमें कक्षा छठी व सातवीं के अनुसूचित वर्ग के छात्रों ने अपनी पसंद की साइकिल का चुनाव किया। मेले में दिनेश साइकिल स्टोर, जगदीश साइकिल स्टोर, महा वैष्णो देवी साइकिल स्टोर दादरी ने प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर बीईओ सुंदर सिंह यादव, सज्जन सिंह सांगवान, प्राचार्य श्रीभगवान शास्त्री, प्रवक्ता जयभगवान, सुरेंद्र शास्त्री, सुनील पीटीआइ, जयवीर सिंह घसौला, विनोद फौगाट, नितिन मौड़ी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी