युवती के खाते से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये अपने खाते में किए ट्रांसफर

हालुवास गेट क्षेत्र निवासी एक युवती के बैंक खाता से जालसाज ने दस हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। युवती ने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:30 PM (IST)
युवती के खाते से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये अपने खाते में किए ट्रांसफर
युवती के खाते से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये अपने खाते में किए ट्रांसफर

जागरण संवाददाता, भिवानी : हालुवास गेट क्षेत्र निवासी एक युवती के बैंक खाता से जालसाज ने दस हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। युवती ने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी। हालुवास गेट क्षेत्र निवासी साक्षी गौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई। काल करने वाले ने उसे कहा कि आप साक्षी गौड़ पुत्री अश्वनी गौड़ बोल रही है। उसने कहा हां बोल रही हूं। उसने कहा कहीं बाहर हूं और मुझे एक लाइन लाइन पेमेंट लेनी थी। आनलाइन गूगल पे, फोन पे नही चल रहा। मैं आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं, फिर आप से घर आकर बाद में ले लूंगा। उसने कहा कोई बात नहीं सर। इसके बाद काल करने वाले ने कहा कि वह एक रुपया ट्रांसफर कर रहा है।उसने उसके अकाउंट में एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने उससे पूछा कि अब बैलेंस कितना है। उसने बैलेंस चैक किया तो काल करने वाले ने कहा कि अभी आपके पास रिक्वेस्ट आएगी चैक करके बताना। इस प्रकार आरोपित ने उसे अपनी बातों में फांस कर उसके अकाउंट से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। उसे बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर खाते से रकम उड़ाई है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी