होटल में ठहरी दिल्ली की महिला के साथ होटल संचालक ने की छेड़छाड़

--छेड़छाड़ करने का आरोपित होटल संचालक भेजा जेल जागरण संवाददाता भिवानी शहर के रोहतक गेट स्थित एक होटल संचालक पर होटल में ठहरी एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दिल्ली से आई महिला होटल में आकर ठहरी तो होटल संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:12 AM (IST)
होटल में ठहरी दिल्ली की महिला के साथ होटल संचालक ने की छेड़छाड़
होटल में ठहरी दिल्ली की महिला के साथ होटल संचालक ने की छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, भिवानी : शहर के रोहतक गेट स्थित एक होटल संचालक पर होटल में ठहरी एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दिल्ली से आई महिला होटल में आकर ठहरी तो होटल संचालक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से किसी काम के लिए आई एक महिला ने रोहतक गेट स्थित एक होटल में ठहरने के लिए कमरा बुक कराया था। उसने बताया कि महिला को कमरा पसंद नही आया तो उसने होटल संचालक से इसकी शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि होटल संचालक ने उसके छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी