जिले सिंह एकेडमी में मनाया संविधान दिवस, बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता आयोजित

जागरण संवाददाता चरखी दादरी कैप्टन जिले सिंह एकेडमी दादरी में शुक्रवार को संविधान दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:35 PM (IST)
जिले सिंह एकेडमी में मनाया संविधान दिवस, बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता आयोजित
जिले सिंह एकेडमी में मनाया संविधान दिवस, बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता आयोजित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कैप्टन जिले सिंह एकेडमी दादरी में शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने डा. भीमराव आंबेडकर की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। एकेडमी के डायरेक्टर जयपाल सांगवान ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में मोनिका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दीपांशु टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जयपाल सांगवान ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एकेडमी के डायरेक्टर राजपाल सांगवान ने कहा कि जिस प्रकार से डा. भीमराव आंबेडकर ने केवल भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए संविधान का निर्माण किया। बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। संस्था के मीडिया प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि कैप्टन जिले सिंह एकेडमी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस पर बौद्धिक शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच दिया है। इस अवसर पर डा. अनिता, सन्नी कुमार, पवन कुमार, हरिकेश, रवि, विकास, महेश, तुषार, सन्नी वशिष्ठ इत्यादि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी