ऑक्सीजन की कमी पर घमासान, डिमांड हुई दोगुनी

कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:15 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:15 AM (IST)
ऑक्सीजन की कमी पर घमासान, डिमांड हुई दोगुनी
ऑक्सीजन की कमी पर घमासान, डिमांड हुई दोगुनी

जागरण संवाददाता, भिवानी

कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। हालात यह है कि निजी अस्पतालों को सप्लाई के लिए ऑक्सीजन कम पड़ रही है। हिसार से सप्लाई नहीं मिलने के कारण सिलेंडर खाली पड़े हैं। बार-बार मेडिकल सप्लाई एजेंसियां फैक्ट्री में ऑक्सीजन की सप्लाई देने के लिए बात कर रही है तो उनकी तरफ से जवाब है आज नहीं है। हालात यह है कि दो-तीन दिन की ऑक्सीजन बची है और सप्लाई नहीं आई तो हालात ज्यादा खराब होंगे।

शहर में तीन एजेंसियां निजी अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करती है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड भी बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ उनकी पूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। एक दिन में निजी अस्पताल से करीब 100 सिलेंडर की मांग जा रही है।

एक सिलेंडर में 7 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन

अस्पताल में प्रयोग होने वाले बड़े सिलेंडर में 7 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन होती है। कोरोना के समय में एक सिलेंडर तो एक मरीज के लिए भी कम पड़ रहा है। यह सिलेंडर गाड़ी से भरा जाता और सप्लाई होता है।

बाक्स.

अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर की करीब 100 से 120 तक की डिमांड जा रही है। ऑक्सीजन नहीं होने के कारण वह 50 से 60 तक की सप्लाई कर पा रहे है। हर रोज हिसार में ऑक्सीजन प्लांट पर बात करते हैं, लेकिन उनकी तरफ से सप्लाई नहीं होने की बात कही जाती है। अभी वह प्रयास कर रहे है कि ऑक्सीजन की एक गाड़ी उनको मिल जाए। वह ऑक्सीजन सिलेंडर भर कर अस्पताल में सप्लाई कर सके। अभी तो कुछ दिन ही ऑक्सीजन बचे है। - सचिन मनोचा, ऑक्सीजन गैस सप्लायर

बाक्स.

उनके पास 20 से 25 ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड है। पहले यह डिमांड पांच से 10 तक ही होती थी। सप्लाई उनको नहीं मिल पा रही है तो किसी तरह से आठ से दस सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं। पहले जिस अस्पताल में एक या दो सिलेंडर लगते थे वहां दोगुना डिमांड है। कोविड का इलाज कर रहे अस्पताल में यह मांग और ज्यादा बढ़ रही है। - बजरंग सोनी, ऑक्सीजन गैस सप्लायर बाक्स.

ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ी, सप्लाई कम

शरीर में ऑक्सीजन की जांच करने वाले ऑक्सीमीटर की मांग भी बढ़ गई है। हालात यह है कि बाजार में यह बहुत कम उपलब्ध है। कंपनियों की मांग के बावजूद माल पांच से छह दिन में भेजा जा रहा है। उनके रेट में भी दोगुना तक असर आया है। बाजार में जो ऑक्सीमीटर पहले 500 रुपये तक मिल जाता था वह अब 900 से 1000 हजार रुपये तक मिल रहा है। काफी ऑक्सीमीटर कंपनी के 1500 रुपये तक भी मिल रहे है। लगातार बढ़ रही मांग पर होलसेलर भी परेशान है। उनकी तरफ से कंपनियों को मांग भेजकर ऑक्सीमीटर की मांग की जा रही है लेकिन वह सप्लाई कई-कई दिन में भेज रहे है। लोगों की तरफ से घर पर ही ऑक्सीजन की जांच के लिए वह बार-बार ऑक्सीमीटर मांग रहे है, लेकिन मार्केट में उसके कम होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। जिले के होल सेलर विनित कुमार ने बताया कि कंपनी को डिमांड भेजने के चार से पांच दिन बाद माल मिल रहा है। काफी बार तो उनकी तरफ से मना कर दिया जाएगा। ऑक्सीमीटर की काफी मांग है। पिछले कुछ दिनों में उसके दाम बढ़े है।

chat bot
आपका साथी