गोहाना में हरियाणा दिवस पर पेंशन अधिकार दिवस मनाएगी समिति

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के तत्वावधान में आगामी एक नवंबर हि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:44 AM (IST)
गोहाना में हरियाणा दिवस पर पेंशन अधिकार दिवस मनाएगी समिति
गोहाना में हरियाणा दिवस पर पेंशन अधिकार दिवस मनाएगी समिति

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : पेंशन बहाली संघर्ष समिति के तत्वावधान में आगामी एक नवंबर हरियाणा दिवस पर गोहाना में पेंशन अधिकार दिवस मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस बारे में दादरी जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, महासचिव ऋषि नैन सहित राज्य कार्यकारिणी 24 अक्टूबर को दादरी-भिवानी रोड पर सांगवान वाटिका में दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ व झज्जर जिले की बैठक लेंगे। छिल्लर ने बताया कि गोहाना के लिए दादरी से बड़ी संख्या में कर्मचारी जाएंगे। इसके लिए जिला कार्यकारिणी सभी विभागों में जाकर अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी