आज से शुरू होगा सीएनजी, 55 रुपये होगा रेट

जागरण संवाददाता भिवानी जिलेवासियों के सीएनजी का इंतजार खत्म हो रहा है। शनिवार को हांस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:18 AM (IST)
आज से शुरू होगा सीएनजी, 55 रुपये होगा रेट
आज से शुरू होगा सीएनजी, 55 रुपये होगा रेट

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिलेवासियों के सीएनजी का इंतजार खत्म हो रहा है। शनिवार को हांसी रोड पर तिगड़ाना मोड़ के नजदीक इंडियन ऑयल के अनाया पेट्रोल पंप पर सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगा। पंप पर 55 रुपये में वाहन चालकों को सीएनजी मिल पाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है। उच्च अधिकारियों से प्लांट शुरू करने की इजाजत भी आ गई है। उम्मीद है कि दोपहर बाद सीएनजी गाड़ियों में डाली जाएगी। इससे जिलेवासियों को सीएनजी के लिए रोहतक, हिसार आदि जगह पर नहीं जाना पड़ेगा। इंडियन ऑयल ने शहर के कई पंपों पर सीएनजी शुरू करने की योजना बनाई हुई है। देश में बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से सीएनजी को बढ़ाना दिया जा रहा है। आम आदमी भी बढ़ते तेल के दाम के चलते यह परेशान हो रहा है। सीएनजी के रेट कम होने और एवरेज बढ़ने पर वाहन चालक को फायदा होगा। इंडियन ऑयल की तरफ से शहर के अनाया पेट्रोल पंप के अलावा अन्य कई पंप पर भी सीएनजी का प्लांट लगाया जा रहा है। उसी को शुरू करने के लिए अब तैयारी चल रही है। मगर अनाया पेट्रोल पंप पर काम पूरा होने के बाद इसको शुरू करने की योजना फाइनल हो गई है। शनिवार को इसके शुरू होने की उम्मीद है। 55 रुपये होगा रेट

सरकार की तरफ से प्रदेश में काफी जगह पर सीएनजी पंप लगाने की सुविधा शुरू की है। अभी हिसार के दिल्ली रोड पर टोल के नजदीक एक पंप पर सीएनजी मिल रही है। उससे हिसार, हांसी के अलावा आने जाने वाले लोगों को फायदा मिलता हैं। हिसार में करीब 71 रुपये 90 पैसे सीएनजी का रेट हैं। जिले के लोगों यहीं पर कम पैसे में सीएनजी मिलने पर काफी फायदा होगा। सीएनजी पंप लगाया जा चुका है। शनिवार को पंप शुरू हो सकता है। उसके रेट भी हो गए है। इन रेट में आम आदमी को काफी फायदा होगा। जिले के लोगों को सीएनजी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसमें रोहतक और हिसार से रेट काफी कम रखे गए है।

-यशपाल कटारिया, संचालक, अनाया फिलिग स्टेशन, हांसी रोड

chat bot
आपका साथी