स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना होगा: अजय

जागरण संवाददाता भिवानी स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के मद्देनजर शहर को स्वच्छ बनाने व देशभर में र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 05:53 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:53 AM (IST)
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना होगा: अजय
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना होगा: अजय

जागरण संवाददाता, भिवानी:

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के मद्देनजर शहर को स्वच्छ बनाने व देशभर में रैंकिग के सुधार के लिए एनजीटी के निर्देशानुसार पंचायत भवन में कार्यशाला हुई। इस मौके पर डीसी अजय कुमार मौजूद रहे। कार्यशाला में कूड़ा-कचरा प्रबंधन के सीइओ अजय सिन्हा ने तरीके बताए।

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहर के नागरिकों को गीला, सूखा कचरा प्रबंधन की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता अपनाने को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता में रैंकिग सुधारना शहरवासियों के हाथ में है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे गली व सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा न फेंके और घरों में गीला-सूखा कचरा आदि के डस्टबीन रखें। एंबुलेंस सेवा की तरह हो कूड़ा उठाने की योजना: सिन्हा

कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सिन्हा ने कचरा-प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रत्येक घरों से कचरा उठाने का समय सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही नियमित रूप से कूड़े का उठान किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के समय में सुबह से छह से नौ बजे तक तथा सर्दी में सुबह सात से दस बजे तक घरों से कूड़े का उठान किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि गीले कचरे में वह कचरा आता है, जिसमें 70 फीसद तक पानी होता है और जिसे पशु आदि खा सकें। यह बचा हुआ भोजन या उसका अवशेष होता है। इसी प्रकार से सूखा कचरा में प्लास्टिक, पेपर, शीशा या मेटल शामिल है। इस दौरान नप चेयरमैन रण सिंह यादव, वाइस चेयरमैन मामनचंद, नप के ईओ संजय यादव, सफाई निरीक्षक विकास देसवाल सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी