धान खरीद शुरू करने का दावा फेल: किरण

जागरण संवाददाता भिवानी कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएलपी किरण चौधरी ने धान की खरीद को ले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:35 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:35 AM (IST)
धान खरीद शुरू करने का दावा फेल: किरण
धान खरीद शुरू करने का दावा फेल: किरण

जागरण संवाददाता, भिवानी:

कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएलपी किरण चौधरी ने धान की खरीद को लेकर प्रदेश की गठबंधन सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धान की 100 फीसद फसल खरीदने का दावा कर रहे थे। इसके उलट करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला की मंडियों में किसानों का धान नहीं बिक रहा, जिस पर सरकार ने कहा था कि धान का दाना-दाना खरीदेंगे, लेकिन अब धान खरीद पर भी कैप लगा दी है किसान की प्रति एकड़ 33 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है और किसान अपनी फसल को बेचने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धान की पूरी उपज खरीदने के दावे कर रही हैं पर किसानों के पास मैसेज भेजकर किसी से छह क्विंटल किसी से आठ क्विंटल धान मंडी में लाने के लिए कहा जा रहा है। अगर इसी तरह खरीद की गई तो फिर किसान अपनी खून- पसीने से तैयार की गई फसल कहां बेचेगा।

उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किसान- मजदूर बचाओ दिवस मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी