सीजेएम ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हिमांशु सिंह ने वीरवार को बाल आश्रम का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:34 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:34 AM (IST)
सीजेएम ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण
सीजेएम ने किया बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हिमांशु सिंह ने वीरवार को बाल सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारी व संस्था के सदस्य को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव सिंह ने आश्रम के प्रबंधक से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों व यहां पर रह रहे अन्य बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने आश्रम समिति सदस्यों को शिक्षा के सुधार, आश्रम में खाली जगह पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल व पर्यावरण संरक्षण के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने आश्रम प्रबंधक को आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रत्येक दिन अलग-अलग डाइट चार्ट बनाकर प्रोटीन युक्त भोजन और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएं। उन्होंने भोजनालय व शयन कक्ष की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान आश्रम वार्डन सत्यवान, सहायक कमलजीत सिंह, यशवीर सिंह, रमेश चाहर सहित आश्रम के प्रबंधक सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे। सीजेएम ने किया जेल का निरीक्षण

भिवानी : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हिमांशु सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार में दौरा कर बंदियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। सीजेएम ने कारागार में साफ-सफाई, रहन-सहन, पीने के पानी की व्यवस्था, व भोजनालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जेल बंदियों को प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी के बचाव हेतु शारीरिक दूरी बनाए रखने, बार-बार साबुन से हाथों को धोना, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, मास्क का प्रयोग करने तथा मास्क का प्रयोग ठीक ढंग से करने को कहा। इस दौरान सीजेएम हिमांशु सिंह ने सुधार घर में पौधारोपण कर पर्यावरण के बारे में संदेश दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सत्यवान खुंगा, नरेश बुरा, सहायक कमलजीत सिंह, यशवीर सिंह, अजय कुमार, रविद्र कुमार, जय सिंह, अशोक रमेश चाहर सहित जेल बंदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी