जिले में फेस मास्क ने लगाने पर कटेगा चालान

कोरोना महामारी के ओमिक्रोन वैरिएंट बढ़ते प्रभाव के प्रति सजगता ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:42 AM (IST)
जिले में फेस मास्क ने लगाने पर कटेगा चालान
जिले में फेस मास्क ने लगाने पर कटेगा चालान

जागरण संवाददाता, भिवानी : कोरोना महामारी के ओमिक्रोन वैरिएंट बढ़ते प्रभाव के प्रति सजगता दिखाते हुए जिला पुलिस ने महामारी अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के आदेश पर शुक्रवार को अलर्ट को लागू करते हुए सुरक्षित हरियाणा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर जिला पुलिस ने स्पेशल अभियान चला कर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को फेस मास्क व शारीरिक दूरी रखने बारे कोविड-19 के निर्देशों की पालना सख्ती से करवाई जा रही है। कोरोना महामारी के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस की टीम ने फेस मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। राज्य सरकार के फेस मास्क पहनने संबंधित निर्देशों की अवहेलना करने व मास्क नही पहनने उसका चालान किया जाएगा। जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इन्चार्ज व यातायात प्रबंधक व सभी इंचार्ज पीसीआर ने सार्वजनिक स्थानों पर लागू किए गए नियमों के बारे में जागरूक किया।

ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाने के लिए बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और पार्कों आदि जैसे भीड़-भाड़ व उच्च जोखिम वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को फेस मास्क पहनने के अनिवार्य महत्व के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से कोरोना महामारी के ओमिक्रोन वैरिएंट के चलते राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करने की अपील की। इसके साथ पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को एहतियात बरतने की भी अपील की।

chat bot
आपका साथी