चौ. छोटूराम का जन्मदिवस मनाया, कार्यो को याद किया

जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव बिरोहड़ के राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आजादी का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:35 PM (IST)
चौ. छोटूराम का जन्मदिवस मनाया, कार्यो को याद किया
चौ. छोटूराम का जन्मदिवस मनाया, कार्यो को याद किया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव बिरोहड़ के राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम के 140वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के संयोजक और मुख्य वक्ता डा. अमरदीप ने कहा कि सर छोटूराम ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। जितना मान उन्हें रोहतक में हिदू किसानों से मिला उतनी ही इज्जत उन्हें लाहौर के मुसलमान किसानों ने दी। मुसलमानों के रहबर-ए-आजम और हिदुओं के दीनबंधु सर छोटूराम का जन्म 1881 में हरियाणा के गांव गढ़ी सांपला में साधारण किसान परिवार में हुआ। छोटूराम की प्रारंभिक शिक्षा गांव के पास के स्कूल से हुई। वे आगे भी पढ़ना चाहते थे। इसलिए उनके पिता उनकी आगे की पढ़ाई के लिए साहूकार से कर्जा मांगने गए। लेकिन साहूकार ने उनका बहुत अपमान किया। अपने पिता के इस अपमान ने छोटूराम के मन में विद्रोह की भावना पैदा कर दी। उन्होंने एक इसाई मिशनरी स्कूल में दाखिला ले लिया जहां से उनके जीवन की पहली क्रांति की शुरुआत हुई। उन्होंने अन्य छात्रों के साथ मिलकर स्कूल के हास्टल के वार्डन के खिलाफ हड़ताल की। उन्होंने आगे चलकर वकालत की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जाट सभा का भी गठन किया। इस मौके पर डा. अजय कुमार, डा. राजपाल सिंह सवीन, डा. नरेंद्र सिंह, जितेंद्र, डा. राजपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी